नई दिल्ली: भारत, चीन को झटका देते हुए नई रणनीति के साथ वासेनर अरेंजमेंट ग्रुप में शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी है।
अपने ट्विटर हैंडल के जरिए सुषमा स्वराज ने कहा, 'भारत वासेनर अरेंजमेंट ग्रुप में शामिल हो गया है। वासेनर अरेंजमेंट ग्रुप देशों की बैठक वियना में आयोजित हुई थी।'
बैठक दो दिनो तक चली। सुषमा ने उन सभी 41 देशों को 'शुक्रिया कहा जिसने इस ग्रुप में शामिल होने के लिए भारत का समर्थन किया था।'
केंद्रीय विदेश मंत्री ने कहा, 'यह दूसरी दफा है जब भारत ने कूटनीतिक सफलता हासिल की है। इससे पहले हमारा देश जून 2016 में मिसाइल तकनीक नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) देशों के ग्रुप में शामिल हुआ था।'
भारत वासेनर अरेंजमेंट का 42वां सदस्य देश बन गया है। वासेनर का सदस्य बनने के बाद जहां एक तरफ भारत को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी मिल पाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ परमाणु अप्रसार के क्षेत्र में एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के बावजूद नई दिल्ली का रुतबा भी बढ सकता है।
इस ग्रुप की खास बात यह है कि इसमें ज्यादातर वही देश शामिल हैं जो एनएसजी के सदस्य हैं। ग्रुप में शामिल होने के लिए भारत को एनपीटी (परमाणु अप्रसार संधि) पर हस्ताक्षर करने की जरूरत भी नहीं पड़ी।
ऐसा माना जा रहा है कि भारत के इस ग्रुप में शामिल होने से एनएसजी देशों के ग्रुप में शामलि होने में मदद मिल सकती है। इसमें शामिल 28 ऐसे देश हैं जो एनएसजी ग्रुप में शामिल हैं।
"अखंड भारत टाइम्स" परिवार से जुड़ने के लिए ऑफिसियल पेज लाइक जरुर करें :
Post a Comment